फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress starts exposing AAP

कांग्रेस ने मोदी और केजरीवाल पर छोड़े शब्द बाण

Sun, 23 Feb 2014 11:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Feb 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congress starts exposing AAP

कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


केजरीवाल पर दिल्ली की जनता के उम्मीदों व वादों की बलि देकर राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के रथ पर सवार होने का आरोप तो नरेंद्र मोदी को अनपढ़ करार दिया।

कार्यक्रम का आयोजन आप और अरविंद केजीरवाल के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू करने के लिए किया गया था।

'झूठे सपने दिखा रहे हैं केजरी और मोदी'

Congress starts exposing AAP

शकील अहमद ने कहा कि पढ़े लिखे नहीं हैं, लेकिन खुद को बहुत काबिल साबित करने के लिए मूर्खतापूर्ण व गलत बातें नरेंद्र मोदी करते रहते हैं।

सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ प्रधानमंत्री पद के लिए मैदान में हैं। अजीब सी स्थिति है।

एक तरफ पढ़ा लिखा होने का दावा करने वाला अरविंद केजरीवाल लोगों को झूठे सपने दिखाने और गुमराह करने का काम कर रहा है तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी। अहमद ने कहा कि हम झूठ बोलने की कारोबारी पार्टियों से पिछड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी के पास नहीं हैं नेता'

Congress starts exposing AAP

चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के पास प्रचार को नेता नहीं है। केजरीवाल दिल्ली की सत्ता छोड़कर इसलिए गए क्योंकि वो जानते थे कि जितने ज्यादा दिन दिल्ली में रहेंगे, नकाब ज्यादा उतरेगा।

शकील ने कहा लोकसभा परिणाम वाला मई का महीना दूर नहीं है रिजल्ट आएगा तो फिर दिल्ली की तरफ आएंगे।


उन्होंने कहा कि जनता अब समझ गई है। लौट के बुद्धू घर को आए जैसा बर्ताव इनके साथ जनता नहीं करेगी।

विज्ञापन

केजरीवाल को बना दिया रावण

Congress starts exposing AAP

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह व कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ ने अरविंद केजरीवाल का एक 20 फुट ऊंचा रावणनुमा पुतला भी दहन किया।


हालांकि केजरीवाल के नाम से पटे हुए होर्डिंग बैनर के कारण कांग्रेस के कुछ नेता व कार्यकर्ता नाराज भी दिखे। उनका कहना था कि बेवजह प्रचार में लाया जा रहा है। दिल्ली के पूर्व कैबिनेट नेताओं व कुमार विश्वास का मुखौटा लगाकर पुतले जलाए गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी का ताजा झूठ बिजली सब्सिडी के मामले में बोल रहे हैं। 49 दिन के शासन में दिल्ली की व्यवस्था चरमरा गई है। उपराज्यपाल से मिलकर प्रशासन को पटरी पर लाने की मांग करेंगे।

सबसे बड़े झूठे हैं केजरीवालः लवली

Congress starts exposing AAP

कनाड प्लेस पर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी पोल खोल रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े झूठे हैं।

उन्होंने जन लोकपाल मुद्दे पर इस्तीफा नहीं दिया है। वह बस इसे अपना एजेंडा बनाए हुए हैं। वह चाहते हैं कि बिल लटका रहे और उन्हें इसे एजेंडा बनाने का मौका मिल जाए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कथनी और करनी में भारी फर्क है। यहीं नहीं उन्होंने यह भी उजागर किया कि केजरीवाल दूसरे पर तो आरोप खूब लगाते हैं, लेकिन अपनी गलतियों को नहीं देखते।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर किया पलटवार

Congress starts exposing AAP

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोहतक में अपनी रैली के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जनलोकपाल बिल न पास होने के पीछे मुकेश अंबानी का हाथ है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेता अंबानी की जेब में रहते हैं और उसी के इशारों पर काम करते हैं।

आज सुबह ही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 'पोल-खोल रैली' में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने खुद जनलोकपाल नही पास कराया। वह इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed