फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress protest outside subramanyam swami residence

सुब्रमण्यम स्वामी के घर पर कांग्रेसियों ने बोला धावा

Tue, 15 Apr 2014 07:02 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
Congress protest outside subramanyam swami residence

प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को उनके आवास पर धावा बोला और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


कांग्रेसियों की मांग थी कि स्वामी, प्रियंका पर की गई टिप्पणी वापस लें और माफी मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुब्रमण्यम स्वामी के घर के बाहर उनके आपत्तिजनक कमेंट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने स्वामी के घर का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। स्वामी ने प्रियंका और उनके पति को लेकर कई टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बनारस से लड़तीं तो हार जातीं प्रियंका'

Congress protest outside subramanyam swami residence

कांग्रेस के नेता हारून यूसुफ ने कहा कि स्वामी को अपनी बात वापस लेनी होगी। उनके खिलाफ हम चुनाव आयोग भी जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह विरोध स्वामी के उस बयान के बाद सामने आया जिसमें स्वामी ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रियंका को बचा लिया।

स्वामी ने कहा कि अगर प्रियंका बनारस से चुनाव लड़तीं तो बुरी तरह हार जातीं। वो बहुत ज्यादा शराब पीती हैं और वो बहुत बदनाम हैं और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी बदनाम हैं।

स्वामी ने प्रियंका की वरुण गांधी को गलत रास्ते पर चलने की बात के लिए भी आलोचना की थी।

महिला कांग्रेस ने किया ट्रैफिक जाम

Congress protest outside subramanyam swami residence

स्वामी के बयान से नाराज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी निजामुद्दीन के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया।

प्रदर्शन की वजह से काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने स्वामी के बयान की निंदा करते हुए इस पर तत्काल माफी मांगने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed