{"_id":"61025108a7c609298e3f3d1b","slug":"congress-protest-outside-delhi-assembly-on-three-demands-that-is-water-crisis-dtc-bus-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन: मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा, तीन मुद्दों पर हो रहा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन: मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा, तीन मुद्दों पर हो रहा विरोध
Thu, 29 Jul 2021 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:27 PM IST
सार
कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की नाकामियों के खिलाफ विधानसभा घेराव का आह्वान किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : दिल्ली कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा का आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसी के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर जोरदार हंगामा कर रहे हैं। कांग्रेस तीन मुद्दों पर केजरीवाल सरकार से जवाब चाहती है जिसे लेकर इनका प्रदर्शन जोर-शोर से चल रहा है।
कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली सरकार डीटीसी बस खरीद घोटाले, दिल्ली में पानी की किल्लत पर व मंहगाई पर जवाब दें। कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की नाकामियों के खिलाफ विधानसभा घेराव का आह्वान किया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और सरकार के मंत्रियों और विधायकों का घेराव कर रहे हैं।

केजरीवाल के खिलाफ लोगों की नाराजगी साफ जाहिर हो रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ @Ch_AnilKumarINC जी के नेतृत्व में आज आम जनता भी अपना समर्थन देने आई है। pic.twitter.com/YXohq8nVqL
विज्ञापन विज्ञापन— Delhi Congress (@INCDelhi) July 29, 2021