हार के बाद कांग्रेस ने पूछे पार्टी में छिपे 'विभीषणों' और 'जयचंदों' के नाम
कांग्रेस ने चुनाव में भितरघात करने वालों के नाम मांगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-आचरण समिति करेगी कार्रवाई
दिल्ली में मत प्रतिशत 9 से 22 फीसदी होना वापसी के संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को तमाम लोगों ने शिकायत की है कि पार्टी के ही कई नेताओं ने उन्हें हराया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
माकन ने प्रत्याशियों से कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधि जिसने की है, उसके खिलाफ दो दिन में शिकायत दें, अनुशासन समिति पड़ताल करके दोषी पर कार्रवाई करेगी। हालांकि बैठक में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही कड़वाहट से जुड़े नेता शामिल नहीं हुए।
पूर्व मंत्री में प्रो. किरण वालिया के अलावा कोई पूर्व मंत्री नहीं आया। पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया, हारून यूसुफ, मंगतराम सिंघल की कड़वाहट प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ टिकट बंटवारे को लेकर सामने आई थी, ये बैठक में नहीं आए।
तो पूर्व सांसदों में सज्जन कुमार, महाबल मिश्रा और रमेश कुमार के अलावा कोई और पूर्व सांसद नहीं आए। हालांकि बैठक में शामिल होने वालों में पूर्व विधायकों की लंबी फेहरिस्त थी। बैठक में सुकमा शहीदों और कश्मीर में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।
माकन के साथ-साथ पीसी चाको ने पार्टी नेताओं की हौसलाअफजाई की। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में माकन ने कहा कि राजौरी गार्डन चुनाव में 33 फीसदी वोट और फिर 2015 के विधानसभा चुनाव में मिले 9 फीसदी से अब 22 फीसदी वोट कांग्रेस की दिल्ली में वापसी के संकेत हैं। लोकसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा और आम आदमी पार्टी का वोट प्रतिशत घटा है।
केजरीवाल, सिसोदिया की भी भाजपा से साठगांठ : माकन
माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। इस पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के उस आंदोलन से हुआ है, जिसको भाजपा का समर्थन था। माकन ने कहा कि न सिर्फ कुमार विश्वास बल्कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भाजपा से साठगांठ है।
यही वजह है कि कुमार विश्वास पर बयान देने को लेकर मुस्लिम विधायक व पार्टी पदाधिकारी अमानतुल्लाह पर कार्रवाई करेंगे। माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस का वोट काटकर भाजपा को जीत दिलाने के लिए चुनाव लड़ते हैं।
यही वजह है कि गोवा में ईसाई धर्म के व्यक्ति को मुख्यमंत्री प्रत्याशी और पंजाब में दलित वर्ग के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि दिल्ली में छह महीने से दलित मंत्री की कुर्सी खाली है।