मोदी और केजरी के खिलाफ लवली का नया गेम प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बिजली-पानी कटौती पर आम आदमी पार्टी और भाजपा को घेरने के प्लान पर कांग्रेस ने काम शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार में समर एक्शन प्लान नहीं बनाए जाने और भाजपा की नई सरकार के इस तरफ ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।
इन सबके बीच कांग्रेस ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सब्सिडी फिर शुरू करने की मांग करने का भी फैसला किया है।
केजरी सरकार ने भी नहीं सुना
कांग्रेस ने रविवार को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत नहीं हासिल करने वाले प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है।
माना जा रहा है कि बैठक में सभी नेताओं को विरोध प्रदर्शन का मंत्र दिया जाएगा। हार के बाद कांग्रेस का यह एक्शन पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर कसता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार को पत्र लिखकर समर एक्शन प्लान बनाने के लिए कहा था। लेकिन केजरीवाल सरकार ने प्लान नहीं बनाया।
'मोदी सरकार भी कर रही अनदेखी'
वहीं भाजपा की नई सरकार भी दिल्ली की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता बिजली कटौती भूल गई थी लेकिन अब राजधानी में 4 से 6 घंटे तक की अघोषित कटौती हो रही है।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल से मिलेगा। अगर हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।