कांग्रेस नेता बोलीं- आरबीआई दो साल में नोट और चुनाव आयोग 24 घंटे में वोट नहीं गिन सका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दो साल में नोट नहीं गिन पाया, अब चुनाव आयोग 24 घंटे बाद तक वोट नहीं गिन सका है। जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए वोट प्रतिशतता स्पष्ट न किए जाने पर कुछ इस तरह के सवाल खड़े किए।
सोशल मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 24 घंटे बाद भी मतदान की प्रतिशतता नहीं बताई गई है। जनकपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी राधिका खेड़ा ने मतदान प्रतिशतता जारी नहीं किए जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस तरह आरबीआई को नोट गिनने में दो साल की देरी हुई, ठीक उसी तर्ज पर मतों की गिनती में चुनाव आयोग की तरफ से देरी हो रही है। इस वजह से चुनाव परिणामों के लिए अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इसका असर एक्जिट पोल पर भी पड़ रहा है, जिससे हर तरफ असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आप नेता संजय सिंह ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, कोई खेल चल रहा है। 24 घंटे बाद भी वोटिंग का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं है कि कितना मतदान हुआ है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अबतक आयोग ने मत प्रतिशत जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों हो रही है?इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि सबसे पहले पोलिंग बूथ से जानकारी इकट्ठा होती है। उसके बाद चुनाव आयोग के पास पहुंचती है। आयोग सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद ही आंकड़े जारी करता है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में 13000 पोलिंग स्टेशन हैं, इसीलिए देरी हो रही है।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया है कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा है?