फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Pawan Khera reply to Brij Bhushan Sharan Singh statement on vinesh bajrang join Congress

सियासी तू-तू मैं-मैं: बृजभूषण के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार, भाजपा बोली- कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने

Sat, 07 Sep 2024 12:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 12:37 PM IST
सार

विनेश फोगट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा नेता बृजभूषण के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Congress leader Pawan Khera reply to Brij Bhushan Sharan Singh statement on vinesh bajrang join Congress
खरगे के आवास पर विनेश और बजरंग पुनिया ने की मुलाकात - फोटो : कांग्रेस एक्स

विस्तार

पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना शुरू हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग या विनेश, ये लोग लड़कियों के सम्मान के लिए (धरने पर) नहीं बैठे थे।

विज्ञापन

ज्ञान चंद गुप्ता बोले- कांग्रेस पूरी तरह से बेनकाब हो गई
विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जंतर-मंतर पर विनेश फोगट के विरोध को प्रायोजित किया। उन्हें विशेष सुविधाएं दी गईं। खेलों में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। विनेश फोगट को मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। वे एथलीटों के साथ भी राजनीति कर सकते हैं। वे एथलीटों का राजनीतिक लाभ उठा सकते हैं और उन्होंने ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके साथ गलत होता है कांग्रेस उसके साथ: पवन खेड़ा
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जो भी गलत करता है, भाजपा उसके साथ खड़ी होती है और वे भाजपा के साथ हैं। जिसके साथ भी गलत होता है, कांग्रेस उसके लिए लड़ती है और उसकी आवाज उठाती है और आगे भी उठाएगी और इसीलिए वे भी कांग्रेस को पसंद करते हैं। छह खिलाड़ियों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हमें गर्व है कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे। हमें इस बात का कभी अफसोस नहीं होगा कि हम अपनी बेटियों के साथ खड़े हुए, उन्हें इसका अफसोस होना चाहिए।

विज्ञापन

खिलाड़ियों की आड़ में कांग्रेस ने की राजनीति: अनिल विज
अंबाला में भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक छोटी सी उम्मीदवारों की सूची आई है। जिसमें कई दागी लोगों के नाम हैं। एक उम्मीदवार अभी भी जेल में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मामला चल रहा है जिसमें संपत्ति जब्त की गई है। एक अन्य उम्मीदवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई चल रही है। ये है कांग्रेस पार्टी की पहचान...। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि जो कुछ घटित हुआ है, उससे ऐसा लग रहा है कि सब कुछ (पहलवानों का विरोध प्रदर्शन) कांग्रेस ने ही रचा था। कांग्रेस खिलाड़ियों की आड़ में राजनीति कर रही थी जो शर्मनाक बात है।
 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का बयान
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ये तो होना ही था। पूरा देश जानता है कि ये पूरा विरोध कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था और इसका मास्टरमाइंड दीपेंद्र हुड्डा परिवार था। इस विरोध की नींव उस दिन रखी गई थी, जब हमारे प्रधानमंत्री ने बृजभूषण शरण सिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि कुश्ती सुरक्षित हाथों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed