फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader avtar singh bhadana attacks on bhupender singh hooda

'राष्ट्रीय कांग्रेस नहीं हुड्डा कांग्रेस कहिए जनाब'

Fri, 01 Aug 2014 08:13 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
congress leader avtar singh bhadana attacks on bhupender singh hooda

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में घमासान जारी है। नेताओं के चेहरे के पीछे छिपा असली चेहरा नजर आने लगा है। कभी मुख्यमंत्री से बड़े भाई और छोटे भाई का रिश्ता रखने वालों की आस्था डिगने लगी है।

विज्ञापन


प्रदेश में उठे सियासी तूफान के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने हुड्डा विरोधी राग छेड़ दिया है।

उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा तो लोकसभा जैसी स्थिति होगी। इसलिए उन्हें किसी भी सूरत में हुड्डा का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा की तरह ही वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा में हरवाने का इंतजाम कर लिया है।

विज्ञापन

'सब दरकिनार, यहां चल रही हुड्डा कांग्रेस'

congress leader avtar singh bhadana attacks on bhupender singh hooda

भड़ाना का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सारी नौकरियां रोहतक में बांटी हैं इसलिए वह लोकसभा में सिर्फ अपनी सीट बचा पाए। जबकि उन्हें पूरे प्रदेश के लिए काम करना चाहिए था। भड़ाना ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को यहां पर ‘हुड्डा कांग्रेस’ बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने यहां कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है। हुडा विरोधी गुट के भड़ाना ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ताजा हालात, विकास कार्यों व नौकरियों में भेदभाव की जानकारी दी है।

कहा है कि यहां एक व्यक्ति नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ा जाना चाहिए। भड़ाना का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी छोड़ने की बजाए अंदर रहकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

बड़खल के लिए एसी चौधरी ने शुरू की सौदेबाजी

congress leader avtar singh bhadana attacks on bhupender singh hooda

प्रदेश कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने में एक और नेता पूर्व मंत्री एसी चौधरी भी जुट गए हैं। तीन बार मंत्री रहे चौधरी ने मनचाही सीट पर टिकट के लिए सौदेबाजी शुरू कर दी है।

चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्हें एक बार एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ाकर धोखा दिया गया है, लेकिन वे बार-बार धोखा नहीं खा सकते। अगर उन्हें बड़खल विधानसभा से टिकट नहीं दी गई तो कांग्रेस छोड़ देंगे। उनसे कई पार्टियां संपर्क में हैं।

चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपना यह फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बता दिया है, निर्णय नेतृत्व को लेना है। बड़खल सीट से इस समय प्रदेश के राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह विधायक हैं। चौधरी के लिए महेंद्र प्रताप सिंह का उनका किला तोड़ना इतना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed