फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader aaftab ahmed gets good votes in mewat

मोदी की सुनामी में भी इस कांग्रेसी ने बचा ली इज्जत

Mon, 19 May 2014 09:07 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
congress leader aaftab ahmed gets good votes in mewat

नरेंद्र मोदी की सुनामी के बावजूद नूंह से कांग्रेस विधायक एवं परिवहन मंत्री आफताब अहमद के क्षेत्र में कांग्रेस की प्रतिष्ठा बची रही।

विज्ञापन


लोकसभा के तीन जिलों में एक मेवात में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राम धर्मपाल अपने ही विधानसभा क्षेत्र में बढ़िया नहीं कर पाए।
विज्ञापन


राव धर्मपाल बादशाहपुर से कांग्रेस विधायक हैं। यहां उन्हें करीब 22 हजार वोट मिले हैं। जबकि इतना ही वोट बटोरने में ‘आप’ के योगेंद्र यादव भी सफल रहे। उन्हें इस क्षेत्र से तकरीबन साढ़े 21 हजार वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी को भी पीछे छोड़ा

congress leader aaftab ahmed gets good votes in mewat

कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में खुद को स्थानीय उम्मीदवार होने को बड़ा मुद्दा बनाया था। इसके अलावा प्रचार के अंतिम दिन फिल्मी सितारे भी शहर में घुमवाए।

इसके बावजूद वह ‘आप’ से शहर में पीछे रहे। दोनों के बीच वोटों का अंतर करीब 10 हजार का है। यादव बहुल बावल और रेवाड़ी में भी कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बिरादरी को नहीं रिझा पाए। वहां भी इनका प्रदर्शन फीका रहा। सोहना में तो कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ अधिक ही चिंताजनक रहा।

इस क्षेत्र से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आते हैं। वह जिला ग्रामीण के अध्यक्ष भी हैं और सोहना से टिकट के दावेदार भी। लेकिन यहां कांग्रेस प्रत्याशी वोट के मामले में बसपा के धर्मपाल राठी से पीछे रहे। राठी को 15816 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 8712 मत ही मिले।

इंद्रजीत ने फिर दी जाकिर को पटखनी

congress leader aaftab ahmed gets good votes in mewat

मेवात में दो सियासी घरानों का बड़ा दबदबा रहा है। एक है चौधरी खुर्शीद अहमद और दूसरे हैं चौधरी तैयब हुसैन। उनकी ही सियासी विरासत संभालने में लगे हैं खुर्शीद के पुत्र आफताब अहमद और तैयब के पुत्र जाकिर हुसैन।

जाकिर को चुनावों में लगातार हार मिल रही है। पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर लड़ा था और राव इंद्रजीत सिंह से हार गए थे।

इस दफा उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसमें वे विफल रहे। जबकि मेवात के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हैसियत से आफताब अहमद का चुनाव में प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed