{"_id":"6604d6694c76de328e026655","slug":"congress-india-alliance-mega-rally-in-delhi-on-march-31-at-ramlila-maidan-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन: 31 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, गठबंधन के नेता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन: 31 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, गठबंधन के नेता होंगे शामिल
Thu, 28 Mar 2024 08:04 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:04 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को कांग्रेस महारैली करने जा रही है। इस दौरान एक मंच पर लाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगी। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का विरोध करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली
- फोटो : X/@INCDelhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने नेताओं के झटकों से बेबस कांग्रेस 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगी। इसके जरिये पार्टी विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं को एक मंच पर लाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस को रैली में गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
महारैली का एलान दिल्ली कांग्रेस ने किया था लेकिन इसको सफल बनाने की कमान पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी गई है। रैली को लेकर कांग्रेस की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियां का जायजा लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ईडी की कार्रवाई, दो मुख्यमंत्रियों हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में रैली का आयोजन किया है। इसके लिए पार्टी ने विपक्षी गठबंधन के सभी दलों को न्योता भेजा है।
विज्ञापन
इसके बहाने विपक्ष की कोशिश लोकसभा चुनाव प्रचार में विपक्ष की मौजूदगी को दर्ज कराना और विपक्षी दलों को एक बैनर तले लाकर भाजपा को संदेश देना है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह रैली झूठ की लड़ाई में सच का आईना बनेगी, इसे जनता के अपार समर्थन मिल रहा है।