फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress demands Sukesh Chandrashekhar Narco test so that truth comes out in corruption case allegation on aap

दूध का दूध, पानी का पानी: कांग्रेस की मांग, सुकेश चंद्रशेखर मामले में हो नारको जांच, तभी सामने आएगा सच

Wed, 09 Nov 2022 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 12:09 AM IST
सार


अतिरिक्त प्रभारी अजय कुमार नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई दिल्ली कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति के जरिये सरकार के राजस्व को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Congress demands Sukesh Chandrashekhar Narco test so that truth comes out in corruption case allegation on aap
दिल्ली के नव नियुक्त अतिरिक्त प्रभारी अजय कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के नव नियुक्त अतिरिक्त प्रभारी अजय कुमार ने भ्रष्टाचार, प्रदूषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से करोड़ों रुपये के लेनदेन के आरोप पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दोनों की नारको जांच करवा लें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन


अतिरिक्त प्रभारी अजय कुमार नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई दिल्ली कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति के जरिये सरकार के राजस्व को 4000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केजरीवाल की तरफ से नोट पर लक्ष्मी और गणेश पर की गई टिप्पणी के जवाब में कहा कि सरकार के दो ऐसे मंत्री जिनकी फोटोग्राफ का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़े कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों में मौका देगी। पार्टी प्रदूषण, भ्रष्टाचार बनाम चमकती विकसित दिल्ली के नारे पर निगम चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में भाजपा शासित निगमों में भाजपा के 15 वर्ष औ आम आदमी पार्टी की आठ साल की सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कुप्रबंधन और प्रदूषण का दिल्लीवासियों के समक्ष उजागर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां प्रचार के दम पर सत्ता चला रही है। दोनों पार्टियों के आचरण से दिल्लीवासियों में रोष का फैसला जनता की अदालत में होगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अगला मेयर कांग्रेस का होगा।


प्रत्येक बूथ पर 10 लोगों की टीम दिलाएगी जीत: अजय कुमार
नव नियुक्त दिल्ली प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि कि हमारे नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के प्रति जनता में जोश और उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। दिल्लीवासी एक बार फिर कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभारी ने अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों की टीम के साथ काम करते हुए कांग्रेस को जीत दिलवाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed