{"_id":"5cae326fbdec2213fb2cd6e4","slug":"congress-candidate-sachin-chaudhary-distribute-liquor-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने बांटी शराब, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी ने बांटी शराब, एफआईआर दर्ज
Wed, 10 Apr 2019 11:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी अपने समर्थकों के साथ
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को शराब परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद अमरोहा गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसडीएम गढ़ राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोगों को शराब परोसी जा रही थी और उन्हें खाना भी खिलाया जा रहा था। यह वीडियो अमरोहा गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी के गांव कनिया कल्याणपुर स्थित निर्माणाधीन मकान की बताई गई। इसकी शिकायत लखनऊ में निर्वाचन कार्यालय में की गई। जहां से इसकी जांच के लिए डीएम अमरोहा को आदेश दिए गए।
विज्ञापन
डीएम अमरोहा ने उन्हें जांच के लिए निर्देशित किया। वे खुद और स्टेटिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में वीडियो की लोकेशन मैच हो गई। उसके बाद बाबूगढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। बाबूगढ़ थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन