{"_id":"677b837fa1f9e5108c0cfcfe","slug":"congress-announces-pyari-didi-yojana-for-providing-rs-2-500-per-month-to-women-if-voted-to-power-in-delhi-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election: कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का एलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election: कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का एलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा
Mon, 06 Jan 2025 03:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Jan 2025 03:56 PM IST
सार
दिल्ली चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की है।
विज्ञापन
Congress announces Pyari Didi Yojana
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है। 'आप' की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 2500 रुपये दिए जाएंगे।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये देने का एलान किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव खेला है। कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जानकारी दी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि "आज मैं यहां 'प्यारी दीदी' योजना का शुभारंभ करने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं को 2,500 रुपये देंगे और इसका फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही किया जाएगा। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।
विज्ञापन
दिल्ली में चुनावी घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना शुरू हुई, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी।

#WATCH | #DelhiElections2025 | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, "Today, I am here to launch the 'Pyari Didi' scheme. I am confident that Congress will form the govt in Delhi and we will provide Rs 2,500 to women, and it will be decided in the very first meeting of cabinet… pic.twitter.com/ZrfchVB2g3
— ANI (@ANI) January 6, 2025
कांग्रेस की 'प्यारी दीदी' योजना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि "उनके (आप) वादे लागू नहीं किए जा सकते। हमने अपनी योजना (कर्नाटक में) पहले ही लागू कर दी है। हम दिल्ली के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हम पर भरोसा करें, हम जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं..."।
कांग्रेस की 'प्यारी दीदी' योजना पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि "मेरा मानना है कि दिल्ली में जिस तरह के हालात हैं, उसमें हर महिला को 2500 रुपये दिए जाने की जरूरत थी। बेरोजगारी, महंगाई और उन पर हो रहे अत्याचारों के कारण परेशान महिलाओं की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है..."
#WATCH | #DelhiElection2025 | On Congress' 'Pyari Didi' scheme, the party's State chief Devendra Yadav says, "I believe that the kind of situation that is there in Delhi - it was needed to provide Rs 2,500 to every woman in Delhi. It's our responsibility to look after the women… pic.twitter.com/GxbNaEQD1L
— ANI (@ANI) January 6, 2025