{"_id":"5e42505e8ebc3ee58e16c3e9","slug":"congress-again-attacks-veer-savarkar-via-its-marathi-magazine-articles","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल, मराठी पत्रिका में लिखा- स्वातंत्र्यवीर नहीं, माफीवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सावरकर पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल, मराठी पत्रिका में लिखा- स्वातंत्र्यवीर नहीं, माफीवीर
Tue, 11 Feb 2020 12:27 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
वीर सावरकर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अपनी मासिक पत्रिका के माध्यम से वीर सावरकर पर एक बार फिर हमला बोला है। इस बार महाराष्ट्र कांग्रेस की मासिक पत्रिका ‘शिदोरी’ के फरवरी अंक में सावरकर पर आधारित दो लेख शामिल किए गए हैं जिनका शीर्षक है- 'स्वातंत्र्यवीर नव्हे, माफीवीर' और 'अंधारातील सावरकर'।
विज्ञापन
स्वातंत्र्यवीर नव्हे, माफीवीर का अर्थ है स्वातंत्र्यवीर नहीं, माफीवीर। वहीं दूसरे शीर्षक अंधारातील सावरकर का अर्थ है सावरकर के अनजाने पहलू। पहले लेख में कहा गया है कि सावरकर से जुड़े तमाम दस्तावेजों के आधार पर उनकी छवि स्वातंत्र्यवीर नहीं, बल्कि माफीवीर के रूप में सामने आती है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे लेख में सावरकर के जीवन से जुड़े कुछ बेहद निजी पहलुओं को रखा गया है। इस लेख में एक ऐसी घटना का उल्लेख किया गया है जो सावरकर के चरित्र से जुड़ी हुई है। जिस पत्रिका में यह दोनों लेख प्रकाशित किए गए हैं, वह मराठी भाषा में छपती है। महाराष्ट्र में कांग्रेस शिवसेना के साथ गठबंधन में है इसलिए पहले इन लेखों को प्रकाशित करने को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन पत्रिका के संपादक की अनुमति मिलने के बाद इसे प्रकाशित कर दिया गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले भी कांग्रेस ने अपनी पत्रिका में लेखों के जरिए सावरकर पर हमला किया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल की ओर से सावरकर पर लिखित सामग्री बांटी गई थी, जिसमें उनके बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें प्रकाशित थीं। इसे लेकर भी देशभर में जमकर विवाद हुआ था।