फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong goes to take new step against BJP

बीजेपी को हराने के बाद कांग्रेस ने बनाया नया प्लान

Mon, 05 May 2014 05:25 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Cong goes to take new step against BJP

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का डिप्टी मेयर पद भाजपा से छिनने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। मेयर चुनाव में एक वोट से हार के बावजूद उसने अब चारों जोन की वार्ड समिति पर कब्जा करने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने चारों जोन में जीत के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। वार्ड समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


निगम में कांग्रेस के 35 पार्षद है। उसे डिप्टी मेयर चुनाव में चार सांसदों को छोड़कर 55 पार्षदों के वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित बसपा के उम्मीदवार को 46 पार्षदों ने वोट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैर भाजपाइयों का कांग्रेस को समर्थन

Cong goes to take new step against BJP

फिलहाल कांग्रेस के पास भाजपा से अधिक पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस गैर भाजपा पार्षदों के समर्थन व भाजपा के पार्षदों में पैदा हुए असंतोष को चारों जोन की वार्ड समितियों के चुनाव में भुनाने में जुट गई है।

इसके अलावा कांग्रेस दस मनोनीत पार्षदों को भी वार्ड समिति के चुनाव में मतदान करने का अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी इसमें कामयाब हो गई तो तीन जोन में उसकी जीत सुनिश्चित है।

कांग्रेस ने दक्षिण, नजफगढ़ व पश्चिम जोन में भी जीत दर्ज करने की तैयारी की है। नजफगढ़ जोन में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। दक्षिण दिल्ली में भी भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं है।

कांग्रेस तैयार कर रही है नये सूरमा

Cong goes to take new step against BJP

कांग्रेस ने विपक्ष के नेता फरहाद सूरी को मध्य व दक्षिण जोन में जीत के लिए आवश्यक वोटों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी है। मदद के लिए वीरेंद्र कसाना व धर्मवीर सिंह को लगाया था, जबकि नजफगढ़ और पश्चिम जोन में जीत के लिए डिप्टी मेयर प्रवीण राणा को कमान सौंपी है।

फरहाद सूरी के अनुसार सोमवार को चारों जोन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कराए जाएंगे। इन पदों के लिए भाजपा के पार्षदों के नाम सामने आने के बाद वह अपने पार्षदों के नामों की घोषणा करेगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि वार्ड समिति के चुनाव में उसे अधिक पार्षदों का समर्थन मिलेगा।

वहीं कांग्रेस उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नरेला और सिटी जोन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इन समितियों में भी किसी दल के पास बहुमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed