फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conductor throw passenger from the bus in Greater Noida, dead

कंडक्टर ने यात्री को पीटकर बस से फेंका, मौत

Mon, 23 Jun 2014 05:46 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
Conductor throw passenger from the bus in Greater Noida, dead

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के लाल कुआं पर रोडवेज बस को रोकने के विवाद में कंडक्टर ने एक यात्री की जमकर पिटाई कर दी और बस से बाहर फेंक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फर्रूखाबाद निवासी इकराम (17) अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस में यात्रा कर रहा था।

उसे लाल कुआं से दूसरी बस पकड़कर दिल्ली की ओर जाना था। जब वह लाल कुआं के पास पहुंचा तो उसने कंडक्टर से वहां बस रुकवाने के लिए कहा। लेकिन उसने बस नहीं रुकवाई।

विज्ञापन

मामूली विवाद से मौत तक

Conductor throw passenger from the bus in Greater Noida, dead

इस बात पर दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि कंडक्टर ने लोहे की रॉड से पीटकर उसे घायल कर दिया और सड़क पर फेंककर फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिसरख पुलिस ने इकराम को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकराम के परिजनों ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed