फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   condition of factory workers in Ghaziabad deteriorated

UP: फैक्टरी में काम कर रहे कर्चारियों को अचानक हुई सांस लेने में दिक्कत, पास की कंपनी से निकलती है विषैली गैस

Sat, 16 Nov 2024 09:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उल्टी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
condition of factory workers in Ghaziabad deteriorated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उल्टी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैक्टरी प्रबंधक का आरोप है कि पड़ोस की एक फैक्टरी से विषैली गैस के रिसाव के कारण कर्मचारियों को परेशानी हुई है। अस्पताल में भर्ती पांच कर्मचारियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेनरोफो पॉलिमर्स के सुपरवाइजर कुलदीप बैसला ने बताया कि उनकी फैक्टरी में शीशे को पिघलाने काम काम किया जा रहा है। फैक्टरी में 50 कर्मचारी काम करते हैं। उनकी फैक्टरी के पास स्थित एक अन्य फैक्टरी में केमिकल का काम किया जाता है। आरोप है कि फैक्टरी से आए दिन विषैली गैसों का रिसाव होता है, जिससे उनकी फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की सुबह पास वाली फैक्टरी से विषैली गैस का रिसाव हुआ, जिससे उनकी फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों की हालात बिगड़ गई। कर्मियों को उल्टी, खांसी के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर गांव मिरथल निवासी 20 वर्षीय सूरज, बलिया के गांव रतसा निवासी 40 वर्षीय हरेंद्र यादव, मथुरा के गांव फरीदाबाद निवासी 45 वर्षीय मुनेश, कुशीनगर निवासी 35 वर्षीय रामाधर, तरकेश को उपचार के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें गले में दुखन, खांसी, उल्टी, सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी की समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. कपिल कुमार शर्मा ने बताया कि जब फैक्टरी कर्मियों को अस्पताल में लाया गया तो उनका ऑक्सीजन स्तर और ब्लड प्रेशर कम था। आशंका जताई कि विषैली गैस के कारण उन्हें परेशानी हुई है। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। मजदूरों की हालत बिगड़ने को लेकर चिकित्सक से बातचीत की गई है। फैक्टरी प्रबंधन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed