{"_id":"5ece74648ebc3e904b44cf4b","slug":"concession-in-lockdown-theif-came-out-to-loot-caught-police-recovered-the-gun-and-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन खुला तो लूटपाट करने निकला, पुलिस ने कट्टा और कारतूस किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन खुला तो लूटपाट करने निकला, पुलिस ने कट्टा और कारतूस किए बरामद
Wed, 27 May 2020 07:38 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 27 May 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार की कुसुमपुर पहाड़ी में रहने वाला शातिर अपराधी लॉकडाउन खुला तो लूटपाट करने घर से निकला। उसे ये पता नहीं था कि रात के समय लॉकडाउन में छूट नहीं है। उसे संदिग्ध हालत में घूमते देखा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा व कारतूस मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार सिपाही अशोक और संदीप रात के समय वसंत विहार में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग करते हुए जब वे ई-ब्लाक पहुंचे तो एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम किशोर बताया। उसकी तलाशी लेने पर जेब से कट्टा मिला। वह वसंत विहार इलाके का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन