{"_id":"5cb20bd3bdec22140012e6dc","slug":"complaint-sent-to-minority-commission-in-mayapuri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायापुरी मामले में अल्पसंख्यक आयोग को भेजी शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायापुरी मामले में अल्पसंख्यक आयोग को भेजी शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
मायापुरी में मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायापुरी में मामले को लेकर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत की गई हैं। वारिस विरसे दे नामक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष परमिंदर पाल सिंह ने आयोग के चेयरमैन जफारुल इस्लाम खान तथा सदस्य करतार सिंह कोछड़ को शिकायत भेजी है। शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए सीलिंग करने पहुंची दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा सिख व्यापारियों को खदेड़ने के दौरान बिना चेतावनी के ईंट और पत्थर चलाने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन
परमिंदर ने कहा कि पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने बर्बरता करते हुए एक बुजुर्ग सिख की पगड़ी पर ईंट मारी, पत्थरबाजी की। वहीं अन्य सिख बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाते हुए वीडियो में नजर आ रहें हैं। जिस कारण पुलिस की कार्यवाही से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन