{"_id":"57d964284f1c1b193bd48f50","slug":"complaint-minority-commission-in-case-of-beef-and-dingrhedi-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफ व डिंगरहेडी गैंगरेप मामले में अल्पसंख्यक आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफ व डिंगरहेडी गैंगरेप मामले में अल्पसंख्यक आयोग से की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beef Controversy
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष व सुबे के पूर्व परिवहन मंत्री आफ़ताब अहमद ने बुधवार को राष्ट्रीय अल्पसंयक आयोग के चेयरमैन नसीम अहमद से मिलकर मेवात मे बीफ सेंपलिग और ड़िंगरहैड़ी के जघन्य काण्ड मे हरियाणा सरकार के रवैये की शिकायत की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय अल्पसंयक आयोग से मेवात व प्रदेश के अल्पसंयक समुदाय के हकों को सुरक्षित रखने के लिए हरियाणा सरकार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा सरकार से बीफ मामले और ड़िंगरहैड़ी जघन्य काण्ड पर रिपोर्ट तलब की जाए और कानून के दुरुपयोग को रोका जाए। आफ़ताब अहमद ने राष्ट्रीय अल्पसंयक आयोग से मांग की इस मसले पर एक कमेटी गठित की जाए ताकि बीफ के नाम पर कानून के दुरूपयोग और मनमानी को रोका जाए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय अल्पसंयक आयोग से डिंगरहैड़ी जघन्य काण्ड मे दखल देकर पीड़ितों को न्याय और दोषियों को फांसी की मांग की की है। सांप्रदायिक सदभाव को बनाए रखने के लिए जनता और सभी राजनैतिक दल के सदस्यो की एक कमेटी गठित की जाए।