फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint against cricketer mahendra singh dhoni

धोनी के खिलाफ शिकायत पर दर्ज होगा बयान

Tue, 20 May 2014 01:23 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
complaint against cricketer mahendra singh dhoni

अदालत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ शिकायत दायर करने वाले शख्स का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने धोनी पर हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दायर की थी।

मामला एक पत्रिका मुख पृष्ठ पर धोनी के विष्णु के रूप में फोटो छपने का है। फोटो में धोनी के एक हाथ में जूता दिखाया गया है।

एक बार खारिज हो चुकी है ये मांग

complaint against cricketer mahendra singh dhoni

कड़कड़डूमा अदालत की महानगर दंडाधिकारी मयूरी सिंह ने शिकायकर्ता को 14 अगस्त को अपना बयान दर्ज कराने और साक्ष्य पेश करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले अदालत ने धोनी व पत्रिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी थी।

अदालत ने यह निर्देश राजेंद्र सिंह राजा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान दिया है। शिकायतकर्ता शिवसेना हिंदुस्तान नामक दल का मुख्य सचिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा से प्रकाशित होती है पत्रिका

complaint against cricketer mahendra singh dhoni

उसका आरोप है कि पत्रिका के अप्रैल 2013 के अंक में धोनी को हिंदू देवता विष्णु के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथों में कई कंपनियों के प्रोडक्ट हैं और एक हाथ में जूता दिखाया गया है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है।

अदालत ने शिकायत मिलने के बाद नंद नगरी थाना पुलिस को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि पत्रिका का प्रकाशन नोएडा से होता है। इस लिहाज से उसके व संपादकों के खिलाफ कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed