फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complain of school buses on twitter, police will investigate

ट्वीटर पर की स्कूल बसों के गलत साइड चलने की शिकायत, पुलिस करेगी जांच

Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Complain of school buses on twitter, police will investigate
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

शहर के एक स्थानीय निवासी ने सेक्टर-78 में रांग साइड जा रही दो बसों की शिकायत ट्वीटर पर की। उन्होंने बाकायदा बसों की तस्वीर खींच कर उसे अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया। 

विज्ञापन


यही नहीं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारियों को इस पोस्ट पर टैग भी किया है। अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस इसकी जांच की बात कर रही है।

दरअसल निवासी अमित गुप्ता ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सेक्टर-44 और सेक्टर-40 के दो नामचीन स्कूलों की बसों की तस्वीर शेयर की। उनका कहना है कि सेक्टर-78 में यह बसें रांग साइड होकर जा रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने एडीजी ट्रैफिक एके अग्रवाल, डीआईजी मेरठ रेंज, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर और नोएडा ट्रैफिक पुलिस को भी पोस्ट में टैग कर दिया। हालांकि वहां से अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नोएडा ट्रैफिक पुलिस के टीआई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पता नहीं चल पा रहा है कि वाकई बसें रांग साइड जा रहीं थी या नहीं। लिहाजा इसकी जांच की जाएगी। अगर शिकायत सही पाई गई तो उक्त स्कूलों को नोटिस भेज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed