फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commuting from wazirabad to igi airport will be easy, delhi working on signal free corridor

वजीराबाद से IGI एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, सिग्नल फ्री कॉरिडोर पर चल रहा काम

Wed, 05 Jul 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Jul 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
commuting from wazirabad to igi airport will be easy, delhi working on signal free corridor
वजीराबाद से आईजीआई जाना होगा आसान - फोटो : अमर उजाला

करनाल बाईपास व वजीराबाद रोड से आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली सरकार वजीराबाद से आईआईजी के बीच सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। करीब 29 किमी लंबे नए कॉरिडोर का कुछ हिस्सा एलिवेटेड व कुछ टनल के जरिए गुजरेगा। इससे लोगों का कम से कम तीस मिनट का वक्त बचेगा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर काम शुरू करें। खास बात यह है कि मुसाफिरों की सहूलियत के लिए दिल्ली सरकार कॉरिडोर पर हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक बस चलाने की योजना भी बना रही है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट की शुरुआत सिग्नेचर ब्रिज के नजदीक नजफगढ़ ड्रेन से होगी। ड्रेन के साथ-साथ करीब 9 किमी तक सड़क पूरी तरह एलिवेटेड होगी। इसके बाद यह दक्षिण की तरफ मुड़ जाएगी। आगे यह जखीरा और पंखा रोड इलाके से गुजरेगी। इस बीच सतह पर जगह नहीं होने से करीब 6.1 किमी लंबी टनल का निर्माण होगा। इसके बाद द्वारका के नजदीक कॉरिडोर नेशनल हाईवे-8 से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 6000 करोड़ रुपये खर्च होंगे

commuting from wazirabad to igi airport will be easy, delhi working on signal free corridor
विमान में बम की सूचना

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि यूटीपेक से मंजूरी मिलने के तीन साल के अंदर प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। इस पर करीब 6000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तैयार होने से वजीराबाद से आईजीआई जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। दिल्ली वासियों के अलावा इसका बड़ा फायदा वाया करनाल बाईपास व वजीराबाद रोड से आने वाले लोगों को मिलेगा।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि उपराज्यपाल ने यूटीपेक को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी उत्तर-दक्षिण सिग्नल फ्री कॉरिडोर को जल्द मंजूरी दे। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर यूटीपेक अपनी सहमति दे देगा। तीन साल के भीतर प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा। इससे वजीराबाद से आईजीआई एयरपोर्ट तक की आवाजाही आसान हो जाएगी।

प्रोजेक्ट एक नजर में
-29 किमी लंबा होगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर 
-सिग्नेचर ब्रिज से शुरू होकर द्वारका के पास आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ेगा 
-यूटीपेक से एक महीने के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद      
-6000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तीन साल में पूरा होगा

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का नहीं निकला अभी पेच
आनंद विहार से टिकरी बॉर्डर तक बनाए जाने वाले पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर का पेच अभी भी नहीं निकल सका है। रेलवे की जमीन का मसला नहीं सुलझने से दिल्ली सरकार प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कर पा रही है। सत्येंद्र जैन के मुताबिक, उपराज्यपाल से इस मसले पर भी बात की गई। उपराज्यपाल ने भरोसा दिया है कि इसका समाधान भी जल्द निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed