फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committed murder by crushing head with a stone to avenge brother s suicide

24 साल बाद हत्यारोपी गिरफ्तार: भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए किया कत्ल, सिर कुचलकर उतारा था मौत के घाट

Sun, 27 Sep 2026 07:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 27 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने 24 साल बाद फिरोज को पकड़ा है। उसने 2002 में भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए कलाम अंसारी का दिल्ली में पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या की थी।

विज्ञापन
Committed murder by crushing head with a stone to avenge brother s suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी बिहार निवासी फिरोज उर्फ ख्वाजा उर्फ खाजे (48) को 24 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए कलाम अंसारी की दिल्ली लाकर पत्थरों से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी और उसका शव तुगलकाबाद में झाड़ियों में छिपा दिया था।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि तुगलकाबाद किले के पास डीडीए के जंगल से एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली हालत में 18 फरवरी, 2002 को मिला था। शव पत्थरों से ढका हुआ था। मृतक बिहार निवासी निवासी कलाम अंसारी का सिर बेरहमी से कुचल दिया गया था। जांच में पता चला कि कलाम 2001 में आरोपी फिरोज उर्फ ख्वाजा उर्फ खाजे के साथ काम की तलाश में दिल्ली आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और मृतक के परिवार के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था। आरोपी फिरोज के भाई साहबजान की शादी मृतक के गांव में हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी के साथ उसका झगड़ा चल रहा था। वह उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसके बाद, साहबजान ने मृतक कलाम के घर के सामने आत्महत्या कर ली। चूंकि मृतक, आरोपी के भाई का रिश्तेदार (साला) लगता था, इसलिए आरोपी को मृतक के परिवार पर शक था और उसने बदला लेने की बात कही थी।

विज्ञापन

फिरोज कलाम को 15 फरवरी, 2002 को तुगलकाबाद के पास जंगल में ले गया और पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद आरोपी बिहार लौट गया और कलाम के बारे में गलत जानकारी दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार, एसआई विकास सोलंकी और एसआई रितेश कुमार की टीम ने पिछले दो महीनों में बिहार समेत संदिग्ध जगहों पर लगभग 30 छापे मारे। आरोपी ने अपने पैतृक गांव से संपर्क तोड़ लिया था। आखिरकार पुलिस टीम ने उसे गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में रेडीमेड गारमेंट बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली एक फैक्ट्री में काम करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed