फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   committe will form to control drugs smuggling in faridabad

ड्रग ट्रैफिकिंग रोकने के लिए बनेगी तालमेल कमेटी

Wed, 06 Apr 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
committe will form to control drugs smuggling in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को रोकने के लिए सभी जिलों में तालमेल कमेटियां बनाई जाएंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी को ये निर्देश दिए हैं। इसी संबंध में डीसी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया और जिला स्तरीय तालमेल कमेटी के  गठन  करने का विचार विमर्श किया गया।

विज्ञापन


 कमेटी का मुख्य उद्देश्य ड्रग्स ट्रैफिकिंग को रोकना होगा। उपायुक्त  ने बताया कि प्रत्येक 3 माह में यह मीटिंग बुलाई जाएगी अवैध ड्रग ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन


ड्रग पर कंट्रोल करने के लिए स्कूलों एवं कॉलेजों में तथा गांव में अन्य संस्थानों में जाकर सेमीनार करने व जिला के युवाओं में जागरुकता के लिए सामाजिक संस्थानों की सहायता के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीसीपी पूर्णचंद्र पवार, फरीदाबाद के एसडीएम महावीर प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीलादेवी, सीएमओ, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed