Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commerce tax department caught 200 crores of stolen GST in Delhi

दिल्ली में पकड़ी गई 200 करोड़ की जीएसटी चोरी, फर्जी ई-वे बिल से हो रहा था कारोबार

Thu, 28 Feb 2019 04:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
commerce tax department caught 200 crores of stolen GST in Delhi
जीएसटी
दिल्ली-एनसीआर में बोगस फर्में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी कर रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दिल्ली के एड्रेस पर रजिस्टर्ड बोगस फर्म दिल्ली ही नहीं बल्कि बुलंदशहर में फर्जी कागजातों पर कारोबार कर रही थी। गाजियाबाद के वाणिज्य कर विभाग से मिले इनपुट पर दिल्ली की सीजीएसटी टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में ही करीब 200 करोड़ की टैक्स चोरी का पता चला है। जबकि बुलंदशहर की फर्मों ने 13.50 करोड़ की टैक्स चोरी की है। विभाग ने बीते सोमवार से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद ही नहीं दिल्ली में भी जीएसटी पोर्टल पर फर्जी फर्म बड़े पैमाने पर रजिस्टर्ड हो रही हैं। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ललित मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर फर्जी फर्मों की जांच के लिए इंवेस्टीगेशन मॉनिटेरिंग सेल बनी हुई। यह सेल समय-समय पर जो इनपुट भेजती है उसी आधार पर जांच होती है। दिल्ली में शिवा ट्रेडिंग कंपनी से एक फर्म जीएसटी पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। पोर्टल पर फर्म ने स्किम मिल्क पाउडर की बिक्री को कारोबार के रूप में दिखाया है। जब इसकी जांच की गई तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने फर्म के एड्रेस पर जाकर सत्यापन किया तो पता चला वहां किसी दूसरी फर्म का ऑफिस है। लोगों ने बताया कि इस नाम की कोई फर्म नहीं है। फर्म के कारोबार से संबंधित ई-वे बिल देखे गए तो वह भी फर्जी थे। जांच कर बुलंदशहर की फर्मों से विभाग करीब 1.56 करोड़ टैक्स और इतने ही जुर्माने के रूप में वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed