फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coming from Delhi cabs express way Incident, 6 injured

दिल्ली से आ रही थी कैब एक्सप्रेसवे पर हादसा, 6 घायल

Wed, 13 May 2015 10:34 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Coming from Delhi cabs express way Incident, 6 injured

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कॉल सेंटर कैब डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कैब सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सेक्टर-29 थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के चलते हादसा हुआ। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर की कैब दिल्ली से छह युवक-युवतियों को लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे आ रही थी।

इस तरह हुआ हादसा

Coming from Delhi cabs express way Incident, 6 injured

इस दौरान इफको चौक पर कैब के आगे अचानक बाइक आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ने कैब को बाईं तरफ मोड़ दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उस पर चढ़ गई।

हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कैब सवार दो युवतियों और चार युवकों को बाहर निकाला। सभी को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया।

अस्पताल में दिल्ली निवासी दिशा और सिजू की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed