फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Come hold the key to SP Gmasana politician, now I stay or Maui

सपा में घमासानः नेताजी अब मैं रहूंगा या मावी

Mon, 30 Mar 2015 10:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Mar 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
Come hold the key to SP Gmasana politician, now I stay or Maui

सपा में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिलाध्यक्ष और उनके विरोधी खेमों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सत्ताधारी साइकिल पर सवारी पाने को एक ओर जहां दिग्गज जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं जिलाध्यक्ष विरोध को अपने मान-सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। अब दोनों पक्षों ने सपा मुखिया से मिलकर विरोध का समाधान तलाशने की तैयारी शुरू की है। जिलाध्यक्ष विरोधियों पर कार्रवाई न होने की हालत में पद पर बनें रहने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ताधारी दल में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में सपा का जनाधार मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में टिकट पाने वालों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। जिसको लगता है कि जिला संगठन से सहयोग नहीं मिल रहा है, वहीं तमतमाने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के पुत्र के साथ पज्ञर्टी कार्यालसय पर पिछले दिनों हुई धक्का-मुक्की और लोनी के विरोधियों की नारेबाजी इसी का नतीजा हैं। मसूरी में बलात्कार के आरोपियों को थाने से छुड़ाने और फिर रुपये लेकर पद बांटने के आरोप पार्टी केलोग ही लगाते रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे को पार्टी विरोधी ठहराने पर अड़े हैं।

जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन अभी तक इसको चुनचाप झेलते रहे, लेकिन ईश्वर मावी के खुले एलान से उनका संयम जबाव दे गया है। अब उन्होंने विरोधियों पर कार्रवाई कराने की ठान ली है। जिलाध्यक्ष के करीबी सूत्रों की मानें तो अब लखनऊ जाकर नेताजी से मुलाकात करेंगे और उनके सामने हकीकत रखेंगे।

यदि विरोधियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह जिलाध्यक्ष नहीं रहेंगे। कागजी शेर बना रहना साजिद हुसैन की फितरत में नहीं है। वहीं विरोधी पक्ष झुकने को तैयार नहीं है।

उन्होंने जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। 31 मार्च को पार्टी संगठन की बैठक होनी है। इसमें भी विरोधी और जिलाध्यक्ष पक्ष के बीच वार्ता कराने को एक वर्ग सक्रिय है।


फिजूल की बयानबाजी करने वाला जिलाध्यक्ष पार्टी को कमजोर कर रहा है। इसको किसी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। 31 मार्च की बैठक में भी निर्णय लिया जाएगा। - ईश्वर मावी, सपा के लोनी से प्रत्याशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed