फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coldest day of Wednesday in April

बारिश से लुढ़का पारा, बुधवार रहा अप्रैल का सबसे ठंडा दिन, आज बढ़ सकता है तापमान

Thu, 18 Apr 2019 07:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
coldest day of Wednesday in April
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चली तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान सामान्य से साथ डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते आठ वर्षों पर नजर डालें तो वर्ष 2015 में 13 अप्रैल को तापमान 29 डिग्री रहा था। वर्ष 2011 से 2018 में अप्रैल माह में तापमान में इतनी बड़ी गिरावट नहीं हुई। मालूम हो कि मंगलवार को तापमान 30.7 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी के मौसम में भी हल्की सर्दी का अहसास हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को आधी रात के बाद से मौसम ने करवट ली है। इस बदलाव के कारण बीते दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इस कारण पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार को दिल्ली (सफदरजंग) में 1.0 मिमी व पालम इलाके में 1.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। अप्रैल में मौसम के इस बदलाव का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस कारण तापमान में भी काफी गिरावट हुई। 
विज्ञापन


दिल्ली के पूसा रोड केंद्र पर सबसे कम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह तक यह तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। एक से दो दिन जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब में बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed