फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold weather return

रहिए सावधान आ रही है आंधी-बारिश

Sun, 23 Mar 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Mar 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Cold weather return

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम आज से फिर बिगड़ने की संभावना है। रविवार और सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


रविवार शाम या सोमवार से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद 25-26 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिरेगी। इस दौरान मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


Live Update: 22 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम यह रंग दिखा रहा है। अभी चल रहा पश्चिमी विक्षोभ जब थमेगा, उसके तुरंत बाद 27 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और सटे हुए मैदानी इलाकों पर नया विक्षोभ आ जाएगा। हालांकि इस बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा फर्क नहीं होगा।

अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को एनसीआर का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री से बीच रहा।

पढ़ें: चुनावी मौसम में राहुल-मोदी भी हुए 'मेड इन चाइना'

हवा में नमी की मात्रा 34 से 93 फीसदी के बीच रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 32.5 और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed