{"_id":"b17a3d50315528014eca94f9d6701e63","slug":"coach-of-the-plate-hit-the-tt-slip-cipakaange","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोच की प्लेट गिरी तो टीटी चिपकाएंगे पर्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच की प्लेट गिरी तो टीटी चिपकाएंगे पर्ची
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के कोच की नंबर प्लेट गिरने या खराब होने की स्थिति में अब टीटी कागज पर मार्कर से लिखकर गोद से चिपकाएंगे, ताकि यात्रियों को समय रहते उनके कोच के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
गाजियाबाद जैसे अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों का स्टापेज दो मिनट का है। साथ ही कई प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर भी नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोच की नंबर प्लेट ही खराब या टूटी हो तो परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर ट्रेन के टीटीई अपने पास कागज, मार्कर और गाेंद रखेंगे। ताकि जिस कोच की प्लेट खराब हो वहां पर टीटी कागज पर कोच नंबर लिखकर चस्पा कर सकें।
इससे यात्रियों को कोच ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। बीती दिनों बारात घर में आयोजित शंटिंग मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली मंडल के सीनियर टीटीई अनिल मोहला के इस सुझाव को डीआरएम एके सचान समेत सभी ने मान लिया है।
विज्ञापन
अनिल मोहला ने बताया कि यात्रियों को कोच ढूंढने में परेशानी होती है। वह सामान लेकर पूरे प्लेटफार्म पर दौड़ लगाते हैं। ऐसे में कुछ की ट्रेन छूट जाती है तो कुछ का सामान। अब डीआरएम द्वारा जल्द ही इस नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।