फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath held review meeting with officers in Noida

Noida: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- यूनिवर्सिटी में नशे के खिलाफ गठित हो इंटरनल टीम

Fri, 08 Dec 2023 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 09:47 PM IST
सार

सीएम योगी ने अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में विश्वविद्यालयों को भी जोड़ने की बात कही। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपने यहां नशे के खिलाफ इंटरनल टीम के गठन की बात कही। 
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath held review meeting with officers in Noida
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बैनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। इसके बाद गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने विश्वविद्यालय के सभागार में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और मेरठ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी और सख्ती के दिए निर्देश
सीएम योगी ने अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान में विश्वविद्यालयों को भी जोड़ने की बात कही। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपने यहां नशे के खिलाफ इंटरनल टीम के गठन की बात कही। उन्होंने बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी और सख्ती लाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल की जाए। विद्यार्थियों को अवैध नशे के दलदल में झोंकने वाले तत्वों को गिरफ्तार करते हुए उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में रिहैबिलेशन सेंटरों की स्थापना करने के भी निर्देश दिये।  
विज्ञापन


न्यू नोएडा डेवलपमेंट और थीम आधारित पार्कों की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन उद्यमियों ने यहां निवेश किया है जल्द से जल्द उनके कार्यालय यहां खोलने के लिए प्रयास किये जाएं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों और योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया जाए। साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, न्यू नोएडा डेवलपमेंट और थीम आधारित पार्कों की मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। वहीं अफसरों ने प्रेजेंटेशन के जरिए अपशिष्ट प्रबंधन, स्टार्टअप्स, यीडा मास्टर प्लान 2041 सहित नई दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेफ सिटी के अंतर्गत लगाये जा रहे सीसीटीवी की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी प्राधिकरणों को जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने की बात कही। 

उन्होंने प्राधिकरणों के मास्टर प्लान समय से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा अवैध कब्जों को हटाने के लिए ठोस प्लान तैयार करने के लिए कहा। आईजीआरएस और राजस्व से संबंधित मामलों को समय से निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिये। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को भी गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  


बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मा0 मंत्री बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्री चंद शर्मा, मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीईओ नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम, सीईओ यीडा अरुणवीर सिंह और सीईओ ग्रेटर नोएडा रवि कुमार एनजी तथा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed