फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi addressed election rally in Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Seat

बुलंदशहर में सीएम योगी बोले: यह चुनाव नेशन फर्स्ट और परिवार फर्स्ट के बीच; पूर्व मंत्री सपा छोड़ BJP में शामिल

Thu, 18 Apr 2024 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ककोड़ (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ककोड़ (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Apr 2024 04:08 PM IST
सार

सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं पर कुछ लोग डाका डाले हुए थे, लेकिन पिछले दस सालों में सरकार ने देश की छवि को बदल दिया है। अब विदेशों में देश के लोगों का सम्मान होता है, विकास तेज गति से चल रहा है

विज्ञापन
CM Yogi addressed election rally in Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Seat
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

विस्तार

यह चुनाव नेशन फर्स्ट और परिवार फर्स्ट के बीच है। जिस कश्मीर की धरती पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हुए वहां नारा देते थे कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, और इस सपने को पूरा करते हुए धारा 370 को हटाया गया। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झाझर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री और गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक मदन चौहान ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो प्यार दिया है, उसका कर्ज क्षेत्र में विकास करके चुकाना है। पिछले दस सालों में क्षेत्र में एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जेवर एयरपोर्ट, अरनिया में थर्मल पावर प्लांट का निर्माण उनमें से एक है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झाझर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। सुबह 11 बजे के बजाए दोपहर 1.25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर स्वागत किया। इसके बाद 1.46 बजे मुख्यमंत्री ने जसनभा को संबोधित किया। अपने 20 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि 500 साल बाद सूर्यवंशी राम ने अपने जन्म स्थान पर अपना जन्मदिन मनाया और भगवान सूर्य की किरणों ने उनका तिलक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में अविश्वास था, आक्रोश था, दुनिया में भारतीय लोगों का सम्मान नहीं होता था। विकास ठप हो चुका था, भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। जनकल्याणकारी योजनाओं पर कुछ लोग डाका डाले हुए थे, लेकिन पिछले दस सालों में सरकार ने देश की छवि को बदल दिया है। अब विदेशों में देश के लोगों का सम्मान होता है, विकास तेज गति से चल रहा है और भ्रष्टाचार भी खत्म हो चुका है। जनसंघ और भाजपा ने हमेशा से नारा दिया था कि जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। और सत्ता में आने के बाद धारा 370 को हटाकर कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बना दिया। 

कांग्रेस, सपा-बसपा की सरकार में यह संभव नहीं था कि अयोध्या में भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हों, तीन तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त हो, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनें, देश के विकास को आगे बढ़ाया जाए। कहा कि डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर और जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। सत्ता में आने के बाद जमीन खरीद के लंबित विवादों को किसानो के हित में समाधान कराया गया। देश के 80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत से उपचार मिला है। जबकि आयुष्मान भारत कार्ड न होने पर भी व्यक्तिगत प्रार्थना पत्र के आधार पर गरीबों का मुख्यमंत्री कोष से उपचार कराया गया। देश में गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय निर्माण, सपनों का घर दिया गया।  


पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सपा छोड़ ली भाजपा की सदस्यता
पूर्व कैबिनेट मंत्री और गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक मदन चौहान ने बृहस्पतिवार को सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव और हरेंद्र यादव ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। और कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को देखते हुए जनता के हित में भाजपा की सदस्यता ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed