फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha approves 146 projects worth Rs 85 crore for SC/ST settlements

Delhi: SC/ST बस्तियों को 85 करोड़ की 146 परियोजनाओं की मंजूरी, CM ने किया नौ का लोकार्पण और 64 का शिलान्यास

Thu, 12 Feb 2026 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 09:52 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिमारपुर के लिए 85 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं को मंजूरी दी। इस दौरान नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और 64 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बताया कि बजट को बढ़ाकर लगभग 200 करोड़ किया गया है।

विज्ञापन
CM Rekha approves 146 projects worth Rs 85 crore for SC/ST settlements
सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास - फोटो : X/@gupta_rekha

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को तिमारपुर के मलकागंज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एससी/एसटी बस्तियों के सुधार के लिए 85 करोड़ रुपये की 146 विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की। इस दौरान नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और 64 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि उन बस्तियों से बनती है जहां मेहनतकश परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो पैसा पहले शीश महलों पर खर्च होता था, वह अब सीधे जनता के काम आएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि 4.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नौ परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं 38.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 64 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन कार्यों में चौपालों का नवीनीकरण, सड़कों का निर्माण, पार्कों का विकास, सीवर लाइन बिछाना और पेयजल सुविधाओं का विस्तार शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि पहले सीमित बजट और अधूरी योजनाओं के कारण लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब बजट को 65 करोड़ से बढ़ाकर लगभग 200 करोड़ रुपये किया गया है। बस्तियों में कम्युनिटी सेंटर, चौपाल, लाइब्रेरी और प्रशिक्षण केंद्र सहित 32 प्रकार के विकास कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।


लोकार्पित परियोजनाओं में नजफगढ़ में जाटव समाज चौपाल का निर्माण-नवीनीकरण, विकासपुरी के बूढ़ेला गांव में वाल्मीकि चौपाल का जीर्णोद्धार, कोंडली की सपेरा बस्ती चौपाल का नवीनीकरण, मुंडका में एससी/एसटी चौपाल का नवीनीकरण, नांगलोई फेज-2 में पार्क विकास, विश्वास नगर में आरएमसी ड्रेन निर्माण, पटेल नगर में सामुदायिक भवन तथा गोकुलपुरी में सीसी पेवमेंट और ड्रेनेज कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed