{"_id":"572f81794f1c1b00535cd18f","slug":"cm-khattar-want-disputed-land-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर सरकार की नजर, सीएम खट्टर ने मांगा विवादित जमीन का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर सरकार की नजर, सीएम खट्टर ने मांगा विवादित जमीन का रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 09 May 2016 04:07 PM IST
सार
- अधिग्रहित जमीन का कब्जा कर फेसिंग करवाने के निर्देश
- हुडा प्रशासक ने कहा ऐसी जमीन पर 380 सिविल रिट हैं लंबित
- शहर में 14 हजार पटरी दुकानदार, बन रही है स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी
विज्ञापन
बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लघु सचिवालय में रविवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 28 समस्याएं रखी गईं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीएम मनोहरलाल ने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बैठक में ऐसी जमीन का ब्योरा तैयार करने के आदेश दिए जो पहले कभी हुडा द्वारा अधिग्रहित की गई थी, जिसका अवार्ड हो चुका है। राशि ट्रेजरी में जमा है लेकिन जमीन को मालिकों द्वारा प्लॉट काटकर बेच दिया गया है और हुडा के अधिकारी जमीन का कब्जा नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
हुडा प्रशासक हरदीप सिंह ने बताया कि ऐसी जमीन की 380 सिविल रिट पिटिशन उच्च न्यायालय में लंबित है। मुख्यमंत्री ने हुडा अधिकारियों से कहा कि वे अधिग्रहित की गई जमीन की फेसिंग करवाएं और वहां पर बोर्ड लगवाएं कि वह जमीन हुडा विभाग की है।
विज्ञापन
साथ ही मुख्यमंत्री ने सेक्टर-12 से मियांवाली कॉलोनी और सेक्टर-4 व 5 के रास्तों से अवैध कब्जे हटवाकर वहां सड़क बनवाने के आदेश भी दिए। सीएम ने कहा कि शहर में पटरी दुकानदारों के लिए जल्द ही स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी बनाई जाएगी।
विधायक उमेश अग्रवाल के एक सवाल पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया ने बताया कि निगम क्षेत्र में सर्वे करवाने पर पता चला कि वहां पर 14,172 पटरी दुकानदार हैं। इन सभी पटरी दुकानदारों के बायोमैट्रिक कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। प्रथम चरण में 31 वैंडिंग जोन चिन्हित किए गए हैं।