{"_id":"5d283fbd8ebc3e6cef2b12b2","slug":"cm-kejriwal-to-flag-off-first-train-of-mukhyamantri-tirth-yatra-yojna-from-safdarjung-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिखाई तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी, हजार नागरिकों को लेकर रवाना हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिखाई तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी, हजार नागरिकों को लेकर रवाना हुई गाड़ी
Fri, 12 Jul 2019 01:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन स्वर्ण मंदिर-वाघा बॉर्डर- श्री आनंदपुर साहिब तक यात्रियों को लेकर जाएगी। पूरी वातानुकूलित ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी, खानपान व मदद के लिए कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत और तीर्थयात्रा विकास कमेटी के चेयरमैन कमल बंसल समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि 1000 वरिष्ठ नागरिक पहली तीर्थयात्रा के लिए जा रहे हैं। सरकार ने करीब दो साल पहले सपना देखा था कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इसकी शुरुआत हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि मां-बाप के अहसान को कोई भी संतान किसी भी तरह नहीं उतार सकता है। लेकिन तीर्थयात्रा इसे कुछ कम कर सकती है। सीएम ने कहा कि अभी पांच रूट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
पांच रूट, जिस पर दिल्ली सरकार कराएगी तीर्थयात्रा
. दिल्ली-मुथरा-वृंदावन-फतेहपुर सीकरी
. दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ
. दिल्ली-अजमेर-पुष्कर
. दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-श्री आनंदपुर साहिब
. दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली