{"_id":"5b96a8cd867a557ebd6870d8","slug":"cm-kejriwal-blame-on-bjp-for-dividing-the-country-saying-do-not-waste-your-vote-to-giving-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया देश बांटने का आरोप, बोले- कांग्रेस को देकर बर्बाद न करें अपना वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया देश बांटने का आरोप, बोले- कांग्रेस को देकर बर्बाद न करें अपना वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि बीते 70 साल में देश को बांटने का जो काम पाकिस्तान नहीं कर सका, मौजूदा केंद्र सरकार ने उसे चार सालों में कर दिखाया।
विज्ञापन
गांधी नगर में वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो, राज करो की नीति से देश को कमजोर किया था। आज पाकिस्तान चाहता है कि धर्म के नाम पर झगड़े कराकर भारत को कमजोर किया जाए। बीते 70 सालों में वह सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीते चार साल में भाजपा ने पाकिस्तान के मंसूबे को कामयाब किया है। केंद्र सरकार नफरत फैलाकर लोगों को बांट रही है। केजरीवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सबको मिलकर भाजपा को हराना है। दिल्ली में भाजपा को सिर्फ आप ही हरा सकती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। बीते चुनाव इसकी मिसाल है। सभी चुनावों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है।
विज्ञापन