फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM has no official Twitter-Facebook Account

सीएम का नहीं है कोई ऑफिशियल ट्विटर-फेसबुक अकाउंट

Tue, 16 Feb 2016 12:42 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM has no official Twitter-Facebook Account

प्रदेश सरकार डिजिटल हरियाणा को लेकर खुद को संजीदा दिखा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कोई ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। ट्विटर और फेसबुक पर उनका व्यक्तिगत अकाउंट है। इस बात का खुलासा सूचना के अधिकार एक्ट (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ।

विज्ञापन


डीएलएफ फेज-1 के रहने वाले हरिंद्र ढींगरा ने जनवरी में मुख्यमंत्री सचिवालय से आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ट्विटर या फेसबुक अकाउंट हैंडल करने के लिए किस अधिकारी को अधिकृत किया गया है या कि किसे इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


इस पर 9 फरवरी को दिए गए जवाब में सीएम सचिवालय ने कहा कि मुख्यमंत्री का ट्विटर या फेसबुक अकाउंट व्यक्तिगत है। मुख्यमंत्री सचिवालय के इस जवाब ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल का कोई अधिकारिक ट्विटर या फेसबुक अकाउंट नहीं है और न ही इसे हैंडल करने के लिए कोई अधिकारी अधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई के तहत दिया गया जवाब मेल नहीं खा रहा

CM has no official Twitter-Facebook Account

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री हरियाणा का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट दिखाया है, जिससे आरटीआई के तहत दिया गया जवाब मेल नहीं खा रहा।


मई 2011 में बने इस ट्विटर अकाउंट से सोमवार शाम 5:00 बजे तक 3023 ट्वीट किए गए। 1.90 लाख लोग इसे फॉलो कर रहे हैं, जबकि सीएम 154 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

हालांकि सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) हरियाणा की ओर से सीएमओ हरियाणा नाम से अलग ट्विटर अकाउंट चलाया जा रहा है, जिसे अक्सर मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत अकाउंट से री-ट्वीट करते हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता ढींगरा का कहना है कि सूचना के अधिकार के तहत जो जानकारी दी जा रही है, उसके मुताबिक अधिकारिक तौर पर कोई अकाउंट नहीं है। अगर अकाउंट नहीं है तो व्यक्तिगत तौर पर चला रहे अकाउंट से की जा रही घोषणाओं का क्या औचित्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed