फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi wrote a letter to LG VK Saxena regarding the issue of appointment of marshals

दिल्ली बस मार्शल: 'मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं...', नियुक्ति को लेकर सीएम आतिशी ने एलजी को लिखा पत्र

Sun, 01 Dec 2024 01:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

सीएम आतिशी ने बस मार्शलों की नियुक्ति के मामले को लेकर एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार, मार्शल और महिलाएं दिल्लीवासी आपकी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
CM Atishi wrote a letter to LG VK Saxena regarding the issue of appointment of marshals
एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की बसों में सेवाएं दे रहे बस मार्शल्स की नियुक्ति के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि इस संबंध में प्रस्ताव 13 नवंबर को उपराज्यपाल सचिवालय भेजा गया, उसके बाद से अभी तक इसपर कोई ठोस काम नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है, '13 नवंबर को दिल्ली सरकार ने आपको मार्शलों की दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अभी तक उस प्रस्ताव को आपकी मंजूरी नहीं मिली है। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दें। पूरी सरकार, मार्शल और महिलाएं दिल्लीवासी आपकी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन

  मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर महिलाएं संकोच करती थी। उन्हें डर रहता था। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए दिल्ली की बसों में इन मार्शल्स को नियुक्त किया गया। इन्होंने लोगों की जान बचाने के साथ बहादुरी के साथ महिलाओं की रक्षा की। इन 10 हजार बस मार्शल्स के कारण बसों में महिलाएं खुद को सुरक्षित मानने लगी। उसके बाद केंद्र सरकार के इशारे पर कुछ अधिकारियों ने इन बस मार्शल्स को 31 अक्तूबर को हटा दिया। उस समय से दिल्ली सरकार लगातार मांग कर रही है कि इन्हें फिर से नियुक्त किया जाए। इनके अभाव में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इन्हें फिर से बहाल करने के लिए 13 नवंबर को प्रस्ताव भेजा था। तब से आपकी तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने एलजी से मांग रखी है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दीजिए। आपकी स्वीकृति का इंतजार पूरी सरकार, मार्शल्स और पूरी दिल्ली की महिलाओं को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed