फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi became emotional on Ramesh Bidhuri statement during press conference delhi election 2025

Delhi Election 2025: '80 साल के पिता को गाली देने पर उतर आएंगे', बिधूड़ी के बयान पर सीएम आतिशी हुईं भावुक

Mon, 06 Jan 2025 03:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी भावुक हो गईं। 

विज्ञापन
CM Atishi became emotional on Ramesh Bidhuri statement during press conference delhi election 2025
सीएम आतिशी हुईं भावुक - फोटो : x/aap

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच राजधानी में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी भावुक हो गईं। पीसी में उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक शिक्षक रहे हैं। अब आप एक 80 साल के बुजुर्ग को गाली देने पर उतर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। घोटाले के आरोपों के बीच भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान आतिशी भावुक हो गईं। 


दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के उनके बारे में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर कहा कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे, उन्होंने दिल्ली के हजारों मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग बच्चों को पढ़ाया है। आज वे 80 साल के हो गए हैं। चुनाव के लिए वे (रमेश बिधूड़ी) ऐसी घटिया हरकत करेंगे कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतने निचले स्तर तक गिर सकती है यह मैं कभी नहीं सोच सकती थी।
 

कालकाजी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी के पिता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है। साथ ही, आप का आरोप है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

भाजपा नेता के इस टिप्पणी विवाद के बाद सोमवार को आतिशी भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री के भावुक होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया। एनएसयूआई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया।

नेताओं को मुख्यमंत्री के माता-पिता पर व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए--प्रवीण शंकर कपूर
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सभी राजनीतिक नेताओं को व्यक्तिगत, लिंग संबंधित, उनके परिवार पर टिप्पणियों से बचना चाहिए। खासकर दिल्ली की मुख्यमंत्री के परिवार के खिलाफ। लेकिन पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी से माफी मांगने की बात करते समय आतिशी को खुद इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। एक व्यक्ति या बुजुर्ग के रूप में हम सभी आतिशी के पिता का सम्मान करते हैं।

हालांकि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि वह एक बार सबके सामने आकर वह अपने पिता के उस बयान को बताए। जिसमें उन्होंने आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में थे। उनके इस कृत्य को भी सही ठहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed