फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm arvind kejriwal made a history

ये क्या, केजरीवाल ने रचा एक और इतिहास

Tue, 21 Jan 2014 01:12 PM IST
राकेश भट्ट/ अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश भट्ट/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
cm arvind kejriwal made a history

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के पूर्व से लेकर उसके 23 दिन के कार्यकाल के अद्भुत होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। सीएम के धरने पर बैठने से कड़ाके की ठंड के बावजूद राजधानी का सियासी पारा चढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: जानिए, अरविंद केजरीवाल के धरने का सच
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने दिल्ली के कानून मंत्री को निशाने पर ले लिया है, वहीं ‘आप’ ने पूरी दिल्ली को धरने में बुलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है। दिल्ली सरकार के आंदोलनरत होने के दौरान भाजपा व कांग्रेस भी आक्रामक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सियासी ड्रामे में हर दल मर्यादा की सीमा लांघ रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के गृहमंत्री व पुलिस कमिश्नर पर वसूली कराने के आरोप लगाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भी कह दिया कि ‘आप’ की ब्लैकमेलिंग से घबराकर पुलिस ने कानून मंत्री को नामजद न कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का एक और फैसला पलटेंगे केजरीवाल!


एक दूसरे पर जहर उगलने का यह सिलसिला अभी जारी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की अब सड़कों पर उतरकर यह पूछने की तैयारी है कि मंत्रियों की मनमानी पर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग व राजधानी के अपराधों को लेकर सरकार अगर सरकार धरना देगी तो सरकार कौन चलाएगा।

कानून मंत्री के सुबूतों से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा पहले ही बार काउंसिल से उनका लाइसेंस रद्द करने को लेकर शिकायत कर चुकी है। इस कड़ी में उसका भी धरने-प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू होने वाला है। डॉ. हर्षवर्धन ने धरने के नाम पर इसे केरजीवाल सरकार की अराजकता बताया है। भाजपा ने 27 फरवरी से कानून मंत्री के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।


यह भी पढ़ें: 'जारी रहेगा धरना, सड़क से चलेगी सरकार'

दरअसल, दोनों ही दलों के मुख्य निशाने पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती ही हैं। इसके अलावा कांग्रेस बिजली-पानी की किल्लत व धरने के चलते कांग्रेस पूछेगी कि अगर सरकार धरना देगी तो सरकार कौन चलाएगा। दूसरी ओर ‘आप’ ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने का अपना चुनावी मुद्दा जनता के बीच पहुंचा दिया है।

धरने में सिर्फ कैबिनेट के शामिल होने की बात करने वाले केजरीवाल ने गृह मंत्रालय की तरफ न बढ़ने देने पर धरना रेल भवन पर शुरू कर दिया और पूरी दिल्ली को धरने में आने का आह्वान कर जनता के मुद्दे से जुड़ाव का नया दांव खेला है। बहरहाल यह तय है अगले एक पखवाड़े तक राजधानी की राजनीति में गरमाहट रहने वाली है, इसमें कोई दल इसलिए पीछे भी नहीं रहना चाहता क्योंकि मिशन 2014 साधना सभी का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed