फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM arvind kejriwal launches mega plantation drive in delhi

मुख्यमंत्री ने लांच की मेगा पौधरोपण ड्राइव, पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Sat, 08 Sep 2018 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
CM arvind kejriwal launches mega plantation drive in delhi
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह यमुना नदी के किनारे उस्मानपुर तीसरा पुश्ता के गढ़ी मांडू से मेगा पौधरोपण अभियान को लांच किया। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने के लिए इस अभियान को जनांदोलन बना दें। हर दिल्लीवासी अपने घर के आस-पास एक पौधे जरूर लगाएं।             

विज्ञापन

दिलचस्प यह कि दिल्ली में चले एक दिवसीय मेगा अभियान में एक साथ 643 जगहों पर पौधे लगाए गए। सरकार की कोशिश थी कि एक दिन में पांच लाख पौधे लगाया जाएं। इसमें सरकार की तरफ से चिह्नित जगहों पर आरडब्ल्यूए, स्कूली बच्चों, बाजार एसोसिएशन ने भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने-अपने इलाके में पौधरोपण अभियान चलाया। अधिकारियों को कहना है कि अकेले गढी मांडू व उनके नजदीकी इलाकों में कार्यक्रम में आए लोगों ने करीब 60,000 पौधे लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

132 इको टास्क फोर्स कर रही थी काम

लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के करीब 70 फीसदी प्रदूषण का स्रोत दूसरे राज्य हैं। जबकि 30 फीसदी हिस्सा ही स्थानीय है। बावजूद इसके दिल्ली सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसमें दिल्ली का रोल अहम है। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वह इस अभियान का हिस्सा बनें।

करीब 132 इको टास्क फोर्स पर्यावरण विभाग के सहयोग से पौधरोपण का काम किया। दोपहर बाद दो बजे तक टास्क फोर्स ने 75000 पौधे लगाये। वहीं, अभियान में करीब 3500 बच्चे, अध्यापक, वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय निवासियों ने इसमें शामिल थे। इसके अलावा एसडीएम अपने-अपने इलाके में अभियान को आगे बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed