{"_id":"649a87519df749d39a036874","slug":"cm-arvind-kejriwal-inaugurated-42-ev-charging-stations-in-delhi-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में 42 EV चार्जिंग स्टेशन शुरू, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में 42 EV चार्जिंग स्टेशन शुरू, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया उद्धाटन
Tue, 27 Jun 2023 12:24 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:24 PM IST
सार
इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली को 42 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिले हैं। जिसके बाद अब कुल 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन हो गए हैं। पिछले आठ साल में प्रदूषण में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 42 नए चार्जिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इनका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में अब 53 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो गए हैं, जहां 4646 चार्जिंग प्वाइंट हैं। इन स्टेशनों पर तीन रुपये की दर से चार्जिंग की जा सकेगी। इससे ई-स्कूटर व कार से चलने पर क्रमश: 7 पैसे व 36 पैसे प्रति किलोमीटर खर्च बैठेगा। देशभर के एक तिहाई चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में ही हैं, जबकि ई-वाहनों की संख्या 50 फीसदी है।
विज्ञापन
सस्ता और सुलभ है राजधानी में ईवी का सफर
देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों का सफर सस्ता और सुलभ है। मंगलवार को 42 नए चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद अब ईवी को ईंधन की भी दिक्कत नहीं होगी। वहीं, 250 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से इंतजार भी खत्म होगा। दिलचस्प यह है कि देशभर के एक तिहाई चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में ही हैं, जबकि ई-वाहनों की संख्या दिल्ली में पूरे देश का 50 फीसदी बैठती है। दिल्ली में इनकी सालाना बढ़ोतरी भी 13 फीसदी की दर से हो रही है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 6 फीसदी है।
विज्ञापन
नए चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब 53 लोकेशनों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो गए हैं। यहां 4646 चार्जिंग पॉइंट हैं। साथ ही 250 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं, जहां तत्काल बैटरी बदलकर आगे का सफर जारी रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
विज्ञापन
काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर काफी समस्या रहती है।
दिल्ली में 13% इलेक्ट्रिक वाहन
दिल्ली में खरीदे जा रहे नए वाहनों में 13 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जबकि पूरे देश में केवल 6 फीसदी वाहन ही इलेक्ट्रिक के होते हैं। दिल्ली में अगस्त 2020 से लेकर अब तक 1.28 लाख इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की तारीफ नीति आयोग ने की है। साथ ही दुनिया के बड़े-बड़े शहर कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क के अंदर जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है, उससे दिल्ली की तुलना की जा रही है।
53 लोकेशन पर हैं पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
- 3.3 केवी की धीमी चार्जिंग पॉइंट की कुल संख्या 285
- 7.5 केवी की धीमी चार्जिंग पॉइंट की कुल संख्या 23
- मध्यम गति वाले चार्जिंग पॉइंट (15-22 केवी) 32
- तेज चार्जिंग पॉइंट (22 केवी) 23
- बैटरी स्वैपिंग सुविधा 62