फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm Arvind Kejriwal big attack on the central government, says bjp work as isi agent

पाक जो काम कई सालों में नहीं कर पाया, BJP ने 3 साल में कर दिया- केजरीवाल

Mon, 27 Nov 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
cm Arvind Kejriwal big attack on the central government, says bjp work as isi agent

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार व भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने भाजपा को आईएसआई का एजेंट करार दिया है। वहीं, उन्होंने मौजूदा सरकार को कांग्रेस से भी अधिक भ्रष्ट सरकार बताया। केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पांच साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, आशुतोष समेत देशभर के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान हिंदू-मुसलमान के बीच भारत को बांटकर कमजोर करने में लगा हुआ है। पिछले तीन सालों में देशभक्ति का चोला ओढ़े नेता और पार्टियां देश को हिंदू-मुसलमान के बीच बांट रहे हैं। वह पाकिस्तान के सपने को सही साबित कर रहे हैं। ऐसे लोग देशद्रोही, आईएसआई के एजेंट हैं।
विज्ञापन


बकौल केजरीवाल, पाक जो काम पिछले कई सालों में नहीं कर सका, तीन साल के अंदर भाजपा वालों ने कर दिखाया है। भाजपा आईएसआई के एजेंट के तौर पर काम रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि अगर पार्टी व देश के बीच में कभी चुनाव का मौका आए तो हमेशा देश को चुनना। देश के आगे पार्टियां कुछ भी नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने भाजपा को कांग्रेस से भी भ्रष्ट पार्टी करार दिया। केजरीवाल के मुताबिक, कांग्रेस जितनी भ्रष्ट थी बीजेपी उसकी बाप निकली। जीएसटी व नोटंबदी ने लोगों की कमर तोड़ दी। केजरीवाल ने समारोह में एसीबी छीनने का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार के कामों का ब्योरा भी रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed