फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM ahead, traffic will follow

आगे-आगे सीएम, पीछे-पीछे चलेगा ट्रैफिक

Sun, 25 Jan 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM ahead, traffic will follow

29 जनवरी को यूपी गेट से मेरठ तिराहे और यहां से गोविंदपुरम तक सुबह से ही ट्रैफिक मैनेज करने की कवायद शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मेट्रो समेत जीडीए के 21 विकास कार्यों का उद्घाटन करने सीएम अखिलेश यादव समेत कई वीवीआईपी सड़क मार्ग से ही शहर में आएंगे और वापसी भी करेंगे।

मेरठ तिराहे पर कार्यक्रम का समय फिलहाल 11 बजे तय किया गया है। पुलिस-प्रशासन केअधिकारियों का दावा है कि सीएम आगमन पर लोगों को जाम नहीं झेलना होगा।

दूसरी ओर सीएम कार्यक्रम से जुड़ीं तैयारियों के मद्देनजर रविवार को भी जीडीए कार्यालय कुछ समय के लिए खोला गया।

सड़क मार्ग से एनएच-24 (यूपीगेट) से मोहननगर होते हुए सीएम का काफिला मेरठ तिराहे पर हिंडन मोटल पहुंचेगा। यहां से सीएम गोविंदपुरम भी जा सकते हैं।

सुबह के ट्रैफिक फ्लो केमद्देनजर अधिकारी इस बात की प्लानिंग कर रहे हैं कि बिना जाम की स्थिति आए, ट्रैफिक का संचालन होता रहे।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह के मुताबिक जिस रोड से सीएम की फ्लीट गुजरेगी, वहां महज 15 मिनट पहले ही ट्रैफिक रोका जाएगा। बाकी समय सामान्य रूप से ट्रैफिक संचालित होता रहेगा।

बनाया गया वाटर प्रूफ मंच
मौसम का मिजाज बिगड़ा देख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए हिंडन मोटल में वाटर प्रूफ मंच बनाया गया है। केवल मंच ही नहीं वीआईपी लोगों और कार्यकर्ताओं के बैठने से लेकर भूमि पूजन स्थल को भी वाटर प्रूफ तिरपाल से कवर किया गया है। रविवार को कर्मचारी सीएम के मंच को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन मेट्रो, साई उपवन अंडरपास, सिटी फॉरेस्ट, मोदीनगर फ्लाईओवर, हापुड़ रोड चौड़ीकरण, मधुबन-बापूधाम में 560 ईडब्ल्यूएस फ्लैट समेत 18 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी वाटर प्रूफ मंच के नीचे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सीएम के मंच के बगल में ही वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। बारिश की आशंका को देख भूमि पूजन और हवन स्थल के ऊपर भी वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है।

मंच की ऊंचाई बढ़ाई
सीएम के लिए 18 मीटर लंबा, 8 मीटर चौड़ा और 8 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। पहले इस मंच की ऊंचाई 5 फीट रखी गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 8 फीट कर दिया गया है। इसके पीछे सुरक्षा कारण माना जा रहा है।

सीएम की सभा के लिए बनाए गए पंडाल में दुघर्टना न हो इसके लिए बिजली के तारों को जमीन में दबा दिया गया है। पूरे पंडाल में अंडरग्राउंड वायरिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed