{"_id":"e67328b394d8b7ffeac2b6e4ed0dea45","slug":"cloudy-partly-cloudy-in-the-next-three-days-the-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिन एनसीआर में छाए रहेंगे घने बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिन एनसीआर में छाए रहेंगे घने बादल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
मौसम मेें लगातार बदलाव लगातार जारी है। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों में वायरल संक्रमण भी फैल रहा है। तीन दिन तक तेज ठंडी हवा चलने के बाद सोमवार को इससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम अब फिर खराब होने वाला है।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर मौसम खराब होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 फरवरी की शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 25 व 26 फरवरी को दिनभर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
रात में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम के तेवरों को देखते हुए अभी गर्मी के हल्के कपड़े पहनने से बचना ही अच्छा होेगा। जरा सी लापरवाही से बीमार हो सकते हैं।