फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clear four metro stations, four others

चार मेट्रो स्टेशन क्लीयर, चार बाकी

Mon, 23 Nov 2015 01:04 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Clear four metro stations, four others

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के राजेंद्र नगर स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जीडीए ने इस स्टेशन के लिए भी जरूरी जमीन जुटा ली है।

विज्ञापन


सोमवार को जीडीए अधिकारी इस मेट्रो स्टेशन के लिए जरूरी 2220 वर्गमीटर जमीन डीएमआरसी को हैंडओवर करेंगे। सोमवार को ही डीएमआरसी रूट के नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू करेगी।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन और अर्थला मेट्रो स्टेशन का काम पहले ही तेजी से जारी है। इस लिहाज से रूट में प्रस्तावित आठ स्टेशन में चार क्लीअर हो गए हैं।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो के आठ स्टेशन बनने हैं। मेट्रो स्टेशनों के लिए जीडीए जमीन जुटा रहा है। राजेंद्र नगर में पुलिस चौकी और ग्रीनबेल्ट की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मेट्रो स्टेशनों की जगह निजी जमीन आ रही है। इसके इंतजाम के लिए जीडीए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। इस रूट के स्टेशनों की नवीनतम डिजाइन के चलते जीडीए को ट्रैक के दोनों ओर जमीन की जरूरत पड़ रही है।

इसके कारण अभी तक चार स्टेशनों की जमीन नहीं मिल पाई है। जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन की 2220 वर्गमीटर जमीन डीएमआरसी को सौंप दी जाएगी। इसमें से ट्रैक के एक तरफ 520 और दूसरी तरफ 1500 वर्गमीटर जमीन है।

नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का काम सोमवार से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए मौके पर बैरीकेडिंग हो गई है। राजनगर एक्सटेंशन और अर्थला का काम पहले ही जारी है। बाकी बचे चार स्टेशनों की जमीन भी जल्द डीएमआरसी को सौंप दी जाएगी।


यह होगी नई डिजाइन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो सेंट्रल वर्ज पर बने वायाडक्ट (मेट्रो ट्रैक के पिलर) पर दौड़ेगी। वायाडक्ट से सिर्फ प्लेटफार्म जुड़ा होगा। स्टेशन को रोड के ऊपर बने पुल के जरिए प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा। स्टेशन और प्लेटफार्म की दूरी इतनी होगी कि भविष्य में रोड चौड़ीकरण में कोई परेशानी नहीं होगी।

मेट्रो स्टेशन की स्थिति और जमीन की जरूरत (वर्गमीटर में)
शहीदनगर 1530
राजबाग 1535
राजेंद्रनगर 2220 (क्लीअर)
श्यामपार्क 4075
मोहननगर 1532
अर्थला 4272 (क्लीअर)
राजनगर एक्सटेंशन 4215 (क्लीअर)
नया बस अड्डा 5258 (क्लीअर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed