{"_id":"6f4449e217b2c306d2584bdf7e94e1da","slug":"cleaning-agencies-stops-working-in-gurgaon-zone-3-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या गंदगी के बीच न्यू ईयर मनाएगा गुड़गांव जोन 3-4!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या गंदगी के बीच न्यू ईयर मनाएगा गुड़गांव जोन 3-4!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न होने के कारण सफाई एजेंसियों ने जोन नंबर तीन व चार में काम बंद कर दिया, जिसके बाद इन जोन में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य हो गया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने करीब 11 माह पहले जोन नंबर तीन व चार में तीन सफाई एजेंसियों को काम सौंपा था। इन कंपनियों को अब तक किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद कंपनियों ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
एजेंसियों ने बंधवाड़ी, नाहरपुर रूपा, हंस इंक्लेव, राजीव कॉलोनी, बादशाहपुर, फाजिलपुर, इस्लामपुर, प्रेमपुरी आदि कई इलाकों में करीब 250 कर्मचारी लगाए थे।
विज्ञापन
इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि निगम की ओर से भुगतान में लगातार देरी की जा रही थी। कुछ शर्त पर भुगतान किया गया, तो वह भी 20 से 30 प्रतिशत।
सवा दो लाख के बिल के बदले 30 से 40 हजार रुपये का चेक जारी किया गया। कंपनियों को भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों को वेतन देने में देरी हो गई थी।
निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कुछ सफाई पर पूरा फोकस किया जा रहा है। इसके लिए वह खुद मौके पर जाकर समस्याओं को जान रहे हैं।
दो सप्ताह में इसमें पूरी तरह से सुधार हो जाएगा। भुगतान प्रक्रिया में देरी की जांच कराएंगे।