फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clean India Mission team will examine cleaning.

स्वच्छ भारत मिशन की टीम करेगी सफाई की पड़ताल

Mon, 04 Jan 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
Clean India Mission team will examine cleaning.

स्वच्छ भारत मिशन के लिए कराए जाने वाले सिटी रैंकिंग सर्वे के लिए मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ  एक टीम आ रही है जो पूरे शहर का दौरा कर वहां की साफ-सफाई का जायजा लेगी।

विज्ञापन


टीम की मार्किंग के आधार पर ही फरीदाबाद की रैकिंग निर्धारित की जाएगी। टीम का दौरा खासकर अलग-अलग कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों व सेक्टरों में होगा। नगर निगम प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि देश के 75 प्रमुख शहरों में सिटी रैंकिंग सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को शहर में दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम शहर के स्लम कॉलोनियों, सेक्टरों व औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर वहां की साफ- सफाई का जायजा लेगी। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत निगम कौन कौन से कार्य कर रहा है, उसके बारे में भी पूरी जानकारी लेगी।

इसके अलावा टीम शहर के सार्वजनिक शौचालय व सामुदायिक शौचालय की भी जांच पड़ताल करेगी। यह जानकारी निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर ने दी।

उन्होंने बताया कि टीम मंगलवार की सुबह दस बजे से अपना दौरा शुरू करेगी। इसमें निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि टीम के आगमन को देखते हुए निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को आदेश दे दिये गए है कि वह सही तरीके से साफ सफाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed