फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   clean india mission sees many obstacles

ऐसे कैसे पूरा होगा स्वच्छ भारत मिशन

Fri, 01 Apr 2016 09:40 AM IST
शाहिद मेवाती/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहिद मेवाती/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Apr 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
clean india mission sees many obstacles
स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत तावड़ूू खंड के अंतर्गत शौचालय बनाने के कार्य की रफ्तार को देखकर यह सवाल लाजमी है कि इस तरह यह मिशन कैसे पूरा हो पाएगा। तावडू तहसील के अंतर्गत 54 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत  बीपीएल और एपीएल परिवारों को मिलाकर जितने शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, उसका लगभग एक तिहाई निर्माण ही हो पाया है।
विज्ञापन


तावडू खंड में करीब 26 हजार परिवार हैं।  इनमें से लगभग 75 प्रतिशत परिवारों ने शौचालयों का निर्माण कराया हुआ है। जिन गरीब लोगों के पास शौचालय नहीं है। उनके लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में 2968 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस वित्तीय वर्ष में मात्र 904 ही शौचालय बन पाए हैं। इनमें से 777 परिवारों को प्रशासन की ओर से इसकी राशि मिल चुकी है, जबकि 127 की राशि अभी उनके खातों में नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि एक शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। इसका भुगतान शौचालय निर्माण के पश्चात-आरटीजीएस के माध्यम से किया जाता है। शौचालय के निर्माण में शौचालय की छत पर एक पानी की टंकी (सीमेंट या सिंटेक्स) बनाना, शौचालय के समीप ही हाथ धोने का बेसिन लगाना व दो गड्ढे बनाना अनिवार्य है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान तावडू खंड के कोर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ  ने बताया कि बाकी बचे 2064  घरों में शौचालय  शीघ्र बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव दादू, पाड़ा, कलवाड़ी झामुवास, सराय, मोहम्मदपुर अहीर, कालरपुरी, फतेहपुर, रगांला, खोरी, उटोन , पढैनी, गांवों में शत प्रतिशत व गांव चीला, छारौड़ा, चिलावली, सुनारी, जौरासी, बुराका में भी 70 प्रतिशत शौचालय बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed